बारां , नवंबर 01 -- राजस्थान में बारां जिले में आगामी जिला परिषद एवं पंचायतराज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक तैयारियां की हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने रविवार को चुनाव संभाग प्रभारी महेंद्र कुमावत एवं जिला संगठन प्रभारी मोहनराज उपाध्याय की सहमति से जिला चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की। समिति में चुनाव संचालन से जुड़े 16 विभाग गठित करके उनके प्रमुखों एवं सह-प्रमुखों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषित समिति में पूर्व अध्यक्ष यशभानु जैन को संयोजक और पूर्व जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा को सह- संयोजक बनाया गया है। अन्य को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित