बारां , अगस्त 22 -- राजस्थान में बारां में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा दल ने कार्रवाई की।
खाद्य निरीक्षक बी एल तगाया एवं विशाल नागर ने केलवाड़ा स्थित जगदम्बा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान महाकोस ब्रांड के 15 किलोग्राम क्षमता वाले 31 टीन जब्त किये गये।
दल ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए मांगरोल से चार और सिसवाली से तीन नमूने लिये। निरीक्षण के दौरान खराब, पुरानी एवं मानव उपभोग के योग्य नहीं पायी गयी करीब 85 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट करायी गयी। इसमें अधिक मात्रा में कलरयुक्त मिठाई, खराब एवं जला हुआ तेल और पुरानी, खराब और बदबूदार चाशनी शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित