जयपुर , मई 06 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को कृषि विस्तार बारां के संयुक्त निदेशक को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरों के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी चौकी बारां ने कार्रवाई करते हुए संयुक्त निदेशक आनंदीलाल मीणा को परिवादियों से उनके खाद, बीज एवं कीटनाशक के स्टॉक रजिस्टर को वेरिफाई करने की एवज में एक परिवादी से पांच हजार रुपए एवं दूसरे परिवादी से तीन हजार रुपये रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।
ब्यूरो की एसीबी चौकी बारां को गत चार मई को शिकायत पेश कर अवगत कराया गया कि श्री मीणा कृषि कार्य, दवाई एवं खाद विक्रेताओं से खाद, बीज एवं कीटनाशक के स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने की एवज में पांच-पांच हजार रूपये की रिश्वत की मांग कर रहे है। इस पर बुधवार को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित