बारां , अप्रैल 01 -- राजस्थान में बारां के नागरिक सहकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 11 करोड़ 92 लाख रुपये का सकल लाभ अर्जित किया है।

यह लाभ पिछले वर्ष की तुलना में एक करोड़ 54 लाख रुपये अधिक है। बैंक के इतिहास में इस वर्ष सात करोड़ 32 लाख रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज हुआ है, जो अब तक का सर्वाधिक है और एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।

बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्ष हरगोविन्द जैन ने संचालक मंडल के समक्ष वर्ष 2025-26 की वित्तीय समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सकल लाभ में से दो करोड़ 85 लाख रुपये आयकर, 85 लाख रुपये बीडीडीआर, 40 लाख रुपये साइबर सिक्योरिटी प्रावधान, 30 लाख रुपये स्टैंडर्ड एसेट्स प्रावधान सहित अन्य आवश्यक प्रावधानों के बाद सात करोड़ 32 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित