बारां , सितम्बर 16 -- राजस्थान में नगर परिषद बारां में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से शीतल राठौर ने अपना नामांकन भरा है।

आप पार्टी के पास 60 में से 31 वार्डो का स्पष्ट बहुमत है। भारतीय जनता पार्टी (दूसरी) ओर भाजपा की ओर से निलेश जैन और कांग्रेस की मीनाक्षी भारद्वाज ने भी अपना नामांकन भरा है। कांग्रेस को 18 सीटों मिली थी, जबकि भाजपा को नौ सीटें प्राप्त हुई हैं।

नगर परिषद चुनाव में तीनों दलों के प्रत्याशियों के होने से सभापति का चुनाव दिलचस्प हो गया है। बिना बहुमत कांग्रेस- भाजपा ने सभापति पद के लिए नामांकन भरने से लोग असमंजस में हैं। मात्र नौ सीटें जीतने वाली भाजपा के प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने से जोड़तोड़ की आशंकाएं पैदा हो गयी हैं। इसके चलते आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी कर दी है।

अब सभापति पद के लिए होने वाले चुनाव के लिये पार्षदों के समर्थन और राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजरें टिक गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित