बारां , जुलाई 10 -- राजस्थान मेंं बारां में हरियालो राजस्थान एवं वृक्ष कुंज अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में सभी स्थानों पर एक साथ पौधारोपण होगा।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया इस अभियान के तहतत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत, विद्यालय, नगरीय निकाय एवं अन्य संस्थाओं में वृक्ष कुंज विकसित किये जायेंगे। एक साथ 200 फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर उनका संरक्षण एवं संवर्धन किया जाएगा, जिससे हरियाली, छाया, फल, ऑक्सीजन और पर्यावरण संतुलन को नया संबल मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इन वृक्ष-कुंजों में आम, जामुन, नीम, पीपल, शिशम, इमली, सहजन, आंवला, बेलपत्र, करंज, सीताफल आदि फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जायेगा। जिससे स्थाई हरियाली एवं छाया, गर्मी से राहत मिलेगी वहीं प्राकृतिक संतुलन, पर्यावरण शुद्धिकरण, ऑक्सीजन वृद्धि एवं प्रदूषण में कमी होगी।
इन वृक्ष-कुंजों की स्थानीय सहभागिता एवं जन- भागीदारी से संरक्षण एवं देखभाल की जायेगी। ये वृक्ष-कुंज आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित धरोहर होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित