बारां , जुलाई 14 -- राजस्थान में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में बारां-सीमली, रटावद, अंता-मिर्जापुर, रातड़िया, छबड़ा-जैपला, भूलोन, अटरू-केरवालिया, गोरधनपुरा, शाहबाद-दाता, शुभधरा, किशनगंज-छीनोद के लिए अटल सेवा केन्द्र में वहीं शहरी क्षेत्र में अंता-फॉलोअप शिविर वार्ड 22 से 27, अटरू-वार्ड 1 से 12, बारां-वार्ड 55, 56, 57, छबड़ा-वार्ड 31 से 35, मांगरोल-वार्ड 33 से 34 एवं सीसवाली-वार्ड 19 के लिए शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों में 22 विभागों के काउंटर लगाये गये। पेंशन, पट्टा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली-पानी कनेक्शन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, चिरंजीवी योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को शहरी क्षेत्र में अंता-फॉलोअप शिविर वार्ड 26 से 35, अटरू-वार्ड 13 से 25, बारां-वार्ड 58, 59, 60, छबड़ा-वार्ड 31 से 35, मांगरोल-वार्ड 35 एवं सीसवाली-वार्ड 20 के लिए वहीं 15 जुलाई को ग्रामीण क्षेत्र में बारां-सुन्दलक, कोटड़ीसूण्ड़ा, अंता-बालाखेड़ा, छबड़ा-कोटड़ापार, भीलवाड़ानीचा, अटरू-मोठपुर, दिलोदहाथी, शाहबाद-केलवाड़ा, किशनगंज के लिए अटल सेवा केन्द्र में शिविर आयोजित किये जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित