बारां , सितम्बर 23 -- राजस्थान के बारां जिले में बुधवार को जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों के साथ ही प्रधान पदों का लाटरी के माध्यम से आरक्षण जारी कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बारां जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पदों के लिए मांगरोल और छींपाबड़ाैद अनुसूचित जाति (एससी), केलवाड़ा अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला, नाहरगढ़ एसटी, शाहाबाद और छबड़ा, अनारक्षित, अंता में ओबीसी, बारां अनारक्षित महिला, किशनगंज - अनारक्षित की गयी है।

इसी प्रकार बारां जिला परिषद के अनारक्षित महिलाओं के लिये आठ, एसटी के लिये पांच, एसटी महिला के लिये तीन, ओबीसी के लिये एक और 12 वार्ड अनारक्षित रखे गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित