बारां , सितम्बर 10 -- राजस्थान में बारां जिले की छबड़ा, मांगरोल एवं अटरू में दूसरे दौर में होने वाले निकाय चुनाव के लिए मतदान दल के कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात गुरुवार को जिला मुख्यालय से गंतव्य मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।
तीनों निकायों में शुक्रवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक 95 मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा।
तीनों निकायों के चुनाव में कुल 62 हजार 728 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 31 हजार 978 पुरुष एवं 30 हजार 749 महिला और एक ट्रांसजेण्डर मतदाता हैं।
सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के कड़े प्रबंध सुनिश्चित किये गये हैं। साथ ही संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित