बारां , अक्टूबर 24 -- राजस्थान के बारां में पंचायती राज चुनाव के तहत शनिवार को दावेदारी कर रहे अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई।
जांच के बाद जिला परिषद में 99 और छह पंचायत समितियों में 324 अभ्यर्थी शेष रहे हैं।
निर्वाचन विभाग के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत अंता में 58, केलवाड़ा में 47, किशनगंज में 58, मांगरोल में 58, नाहरगढ़ में 56, शाहबाद में 47 अभ्यर्थी शेष रहे हैं। जिला परिषद के कुल 29 वार्डों के लिए 117 अभ्यर्थियों द्वारा 120 और पंचायत समितियों के 90 वार्डों के लिए 415 अभ्यर्थियों द्वारा 446 कुुल नामांकन भरे गए थे। जिनमें से समी के दौरान जिला परिषद में 20 नामांकन निरस्त किये गये। पंचायत समितियों में 110 नामांकन निरस्त किये गये।
सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित