बारां , मई 13 -- कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के तत्वाधान में आयोजित राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बारां जिले के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में छह पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

बारां में कराटे कोच रितिक सुमन ने बुधवार को यहां बताया कि आठ से 10 मई तक जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रुवाईश अजीज खान, अर्णव जैन एवं जीयांश गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण अपने नाम किए। तीनों खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि के साथ आगामी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता चार से सात जून तक देहरादून में आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित