बारां , अक्टूबर 16 -- राजस्थान में हाड़ौती संभाग की सियासत में पंचायत चुनाव से पहले एक उलटफेर हुआ है। किसान नेता नरेश मीणा अब हाथी पर सवार हो गए है। नरेश मीणा के तीसरे मोर्चे को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का समर्थन मिल गया है।

सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) ने नरेश मीणा के समर्थकों को टिकट नहीं दिए थे, जबकि वह चाहते थे कि उन्हीं के चुनाव चिह्न से निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद पंचायत चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारें। काफी कशमकश के कारण नरेश मीणा के तीसरे मोर्चे को बहुजन समाज पार्टी का साथ मिल गया।

उल्लेखनीय है कि नरेश मीणा सहित उनके समर्थकों ने प्रमोद भाया पर आप से मिलकर टिकट कटवाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद नरेश मीणा ने बसपा से हाथ मिला लिया। उनका तीसरा मोर्चा अब बारां, बूंदी और उनियारा में हाथी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित