जयपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में अजमेर पुलिस ने पिछले 12 वर्षों से फरार एक शातिर हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अगरवाला के विशेष निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीनगर थाना पुलिस ने हार्डकोर अशोक जाट को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2014 के एक जानलेवा हमले के मामले में वांछित था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित