चित्तौड़गढ़ , जून 03 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप से 12 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बुधवार को बताया कि पुलिस दल ने नाकाबन्दी की थी। घाटारानी पर अठाणा (मध्यप्रदेश) की तरफ से एक बोलेरो पिकअप का चालक नाकाबन्दी को देखकर करीब 50 मीटर पहले ही अपनी बोलेरो पिकअप को छोडकर घाटारानी के जंगल में अन्धेरे मे भागता हुआ नजर आया। पुलिस दल ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि दल ने पिकअप बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें रखे प्लास्टिक के कुल 59 कट्टों में अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला। जिसका तौल करने पर कुल वजन 12 क्विन्टल 73 किलो 830 ग्राम डोडा चूरा पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित