आरा, सितम्बर 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को भोजपुर जिले के जगदीशपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का निरीक्षण किया। श्री चौधरी ने इस दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्रियों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने संग्रहालय में बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन, संघर्ष, शौर्य और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से संबंधित ऐतिहासिक तथ्यों एवं घटनाओं की विस्तृत जानकारी ली। बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित लघु फिल्म की प्रस्तुति भी मुख्यमंत्री के समक्ष की गई।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी के समक्ष बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय के कायाकल्प एवं सौंदर्गीकरण से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित