जयपुर , दिसंबर 15 -- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) राजस्थान के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता फिर बीयूवीएम राजस्थान के अध्यक्ष चुने गये हैं।

बीयूवीएम राजस्थान की आमसभा की सोमवार को यहां श्री गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मेंसदसयों ने सर्वसम्मति से श्री गुप्ता को दूसरे कार्यकाल के लिए बीयूवीएम राजस्थान के अध्यक्ष पद के लए चुनाव किया तथा अध्यक्ष पद पर पुन: चुने जाने पर सदस्यों ने श्री गुप्ता को माला पहनाकर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जायेगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने व्यापार मंडल की पिछली कार्यकारिणी के सम्पन्न कार्यकाल की गतविविधियों एवं कार्य प्रगति के विवरण का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया जिसे स्वीकृति प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित