रांची , मई 04 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बधाई दी हैश्री मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य एवं समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री मरांडी ने कहा कि, बंगाल की जागरूक जनता ने टीएमसी के गुंडा राज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ की गंभीर समस्याओं के खिलाफ निर्णायक जनादेश दिया है। यह जनादेश स्पष्ट करता है कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प के साथ बंगाल अब नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

श्री मरांडी ने कहा कि यह विजय हर उस कार्यकर्ता के संघर्ष, समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है, जिसने दिन-रात मेहनत कर जनता तक सच्चाई पहुँचाई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह विश्वास और भी सशक्त होगा तथा बंगाल को समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का संकल्प नई गति प्राप्त करेगा।

वहीं श्री मरांडी ने असम विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया जी एवं समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि असम की जनता ने शांति, सुरक्षा और सतत विकास के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। पिछले वर्षों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था में सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश को बढ़ावा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ने राज्य को नई दिशा दी है।

श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सक्षम नेतृत्व में असम निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और समृद्ध, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित