मुंबई , मई 15 -- बाबिल खान के लिए शायद सेट पर होना ही सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा है।
15 मई को अपना जन्मदिन मना रहे बाबिल इस साल लगातार पांचवीं बार अपना जन्मदिन काम करते हुए बिताएंगे। यह उनके कहानी कहने के जुनून, मेहनत और अपने काम के प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है।
फिलहाल बाबिल मुंबई में अपने अगले प्रोजेक्ट के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं और वह अपना खास दिन वहीं सेट पर कलाकारों और पूरी टीम के साथ बिताएंगे, जहां उन्हें सबसे ज़्यादा सुकून और खुशी मिलती है। बाबिल के लिए जन्मदिन अब काम, सीखने और आभार के एहसास से जुड़ चुके हैं, जो हर साल को और खास बना देते हैं।अपनी सच्चाई, भावनात्मक गहराई और हर प्रोजेक्ट के प्रति पूरी ईमानदारी के लिए पहचाने जाने वाले बाबिल लगातार अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित