मुंबई , मई 11 -- ाबिल खान अपने अभिनय सफर की एक नई और खास शुरुआत करने जा रहे हैं। बाबिल खान, निर्देशक बाबू जनार्दनन की आने वाली फिल्म "गांधी बाज़ार संडे मार्केट" के साथ मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म के ज़रिए बाबिल मलयालम फिल्मों की उस दुनिया का हिस्सा बनेंगे, जो अपनी गहराई और सच्ची कहानी कहने के अंदाज़ के लिए जानी जाती है।

बाबिल खान ने अब तक अपनी अलग और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। मलयालम सिनेमा में उनका कदम यह दिखाता है कि वह लगातार नए और अलग तरह के किरदारों और कहानियों को अपनाना चाहते हैं। इस फिल्म में बाबिल के साथ अपर्णा बालमुरली, दीपक परंबोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमाना, उन्नी राजा, आथ्मिया और जयशंकर जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित