मुंबई , अक्टूबर 21 -- भिनेता बाबिल खान ने स्कूबा डाइविंग के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है।बाबिल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें स्पेशलिटी डाइवर सर्टिफिकेशन मिल गया है। इससे पहले वह एडवांस्ड स्कूबा डाइविंग सर्टिफिकेशन भी हासिल कर चुके हैं।

बाबिल ने अपनी इस उपलब्धि के साथ प्रकृति और समुद्र के प्रति अपने लगाव को भी जाहिर किया। उन्होंने लिखा, "दिल से तो मैं बस एक आइलैंड पर रहने वाला लड़का हूं।"बाबिल ने अपनी पोस्ट के जरिए पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना किसी की व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने आधुनिक महानगरीय जीवनशैली पर सवाल उठाते हुए लोगों से अपनी सोच पर पुनर्विचार करने और प्रकृति के महत्व को समझने की अपील की।

बाबिल ने समुद्र से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि समुद्र में रहना उन्हें याद दिलाता है कि रोजमर्रा की जिंदगी से परे भी एक विशाल दुनिया मौजूद है। समुद्री जीवों और पानी के नीचे के प्राकृतिक संसार की रक्षा केवल सुविधा या समय मिलने पर करने वाला काम नहीं, बल्कि सभी की साझा जिम्मेदारी है।

बाबिल का यह संदेश समुद्री पर्यावरण के संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और समुद्री जीवों तथा मूंगा चट्टानों की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर देता है। स्कूबा डाइविंग के प्रति अपनी बढ़ती रुचि के साथ उन्होंने लोगों को प्रकृति से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रेरणा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित