देहरादून , अप्रैल 12 -- राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा रविवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती को "सामाजिक समरसता दिवस" के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के संघर्ष, शिक्षा एवं बलिदान की बदौलत ही हमें अधिकार प्राप्त हुए। उन्होंने अपील की कि आरक्षण की बदौलत राजनीति एवं शिक्षा में आगे बढ़ चुके लोगों को साथ मिलकर समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनहित में अपेक्षित कार्य कर रहे हैं और उनके नकल विरोधी कानून की बदौलत ही राज्य में बिना पर्ची और खर्चे के अभ्यर्थी सरकारी नौकरी पा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित