अलवर , अप्रैल 14 -- राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को भारत रत्न डाॅ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर अम्बेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया।
श्री शर्मा ने बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब ने हमें ऐसा संविधान दिया जिसमें हर नागरिक के लिए समानता, न्याय और अधिकारों की पूरी सुरक्षा है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सबका साथ सबका विकास के अंत्योदय के मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्ग दर्शन में देश एवं राज्य सामाजिक न्याय, गरीब कल्याण और वंचित वर्गों के सशक्तीकरण सुनिश्चित करते हुए बाबा साहेब के विचारों पर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित