वाराणसी , मार्च 21 -- चैत्र नवरात्रि का तृतीय दिवस मां सौभाग्य गौरी को समर्पित है। इस पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान श्री विश्वेश्वर को अवलोकित करवाने के बाद उपहार मां के धारण करने हेतु वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री मंदिर के शास्त्रियों द्वारा विधिपूर्वक मां सौभाग्य गौरी तथा शक्तिपीठ माता विशालाक्षी को अर्पित की गई।
श्री काशी विश्वनाथ धाम से यह विशेष परंपरा नवरात्रि पर निभाई जा रही हैं। जिसमें नवरात्रि के आगामी दिनों में भी मां गौरी के विभिन्न स्वरूपों-जिनके लिए प्रत्येक दिन समर्पित है-के लिए वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री भगवान विश्वेश्वर को अवलोकित करवाने के उपरांत उपहार स्वरूप प्रतिदिन प्रेषित की जाएगी। यह आयोजन पूर्णतः श्रद्धा, परंपरा तथा सनातन आस्था के अनुसार संपन्न किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित