पटना , अक्टूबर 07 -- बिहार में विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय 'सेवा ही संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान 'सेवा चित्र' एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित