पटना , अक्टूबर 31 -- िहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर साझी विरासत अभियान के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि सरदार पटेल न केवल स्वतंत्रता आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि आजादी के बाद अखंड भारत के शिल्पकार भी थे। सैकड़ों देसी रियासतों का भारत में विलय उन्हीं की इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्वक्षमता के कारण संभव हुआ था। आज उनकी जयंती के पावन अवसर पर हम सभी देश की एकता और अखंडता कायम रखने का संकल्प लें और समाजविरोधी एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुँहतोड़ जवाब दें। उनके प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्री कुमार यहां आयोजित 8वें बिहार फोटो वीडियो एक्सपो, 2026 में भी शामिल हुए। इस दौरान विधान परिषद् सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ साथ रहे। वहाँ जदयू नेता लोकप्रकाश सिंह एवं आयोजक राकेश तिवारी ने उनका स्वागत किया।

श्री कुमार ने इस मौके पर प्रदर्शित तस्वीरों की कलात्मकता को देखा और बिहार सहित अन्य राज्यों से आए फोटोग्राफरों एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित