पटना , सितंबर 19 -- ापू टावर की ओर से भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान के सहयोग से शनिवार को "स्ट्रेस मैनेजमेंट " कार्यक्रम का आयोजन बापू टावर परिसर, पटना में किया गया।कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक जयंत कांत, भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान के आचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यस्थल एवं दैनिक जीवन में बढ़ते तनाव को कम करने तथा अधिकारियों एवं कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यकुशलता में सुधार लाने के उद्देश्य से इस योग एवं ध्यान आधारित सत्र का आयोजन किया गया।

भवन निर्माण विभाग एवं बापू टावर के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न सत्रों में हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित