पटना , मई 18 -- र्दनीबाग स्थित बापू टावर के सभागार में विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर सोमवार को "भविष्य के संग्रहालय" विषय पर बापू टावर की ओर से व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विषय प्रवेश के क्रम में बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने संग्रहालय के विकास के क्रम को समझाते हुए कहा कि बापू टावर एक अत्याधुनिक एवं बायोपिक संग्रहालय है, जिसमें प्रदर्शों को डिजिटल माध्यम से दर्शाया गया है। समय के साथ म्यूजियम के स्वरूप में परिवर्तन होता रहा है। म्यूजियम में क्यूरेसन ऑब्जेक्ट को कहानी विकसित करने पर तथा गुणात्मक मूल्य संवर्धन पर जोर दिया। हमारे अतीत से हमें जोड़ने का प्रयास करता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुमार रवि, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अपने वक्तव्य में उन्होंने अपने अनुभवों को बताते हुए सभी को विश्व संग्रहालय दिवस की बधाई दी और कहा कि बापू टावर भी एक संग्रहालय है जो संग्रहालय का अत्याधुनिक स्वरूप है। आने वाला समय मल्टीमीडिया का है किन्तु पारंपरिक संग्रहालय की महत्ता कभी घटेगी, ऐसा शायद ही होगा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. अजफर अहमद, निदेशक, प्लैनेट पटना ने अपने व्याख्यान की शुरूआत संग्रहालय बनने की प्रक्रिया को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तुत की और अतीत, वर्तमान के संग्रहालय को विस्तृत व्याख्या करते हुए और भविष्य में संभावित संग्रहालयों की संरचना, कार्य और चुनौतियों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित