पटना , मई 27 -- ापू टावर में बुधवार से चार दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन शुरू हुआ। इस वर्कशॉप में जानेमाने फोटग्राफर सुमन श्रीवास्तव ने कला एवं शिल्प महविद्यालय तथा किलकारी बाल भवन के बच्चो को फोटोग्राफी की तकनीक से परिचित कराया।

वर्कशॉप का उद्घाटन बापू टावर के निदेशक विनय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये कहा कि फोटोग्राफी में दृश्य और और छायांकन का खास महत्व होता है। खींची गई हर तस्वीर एक कहानी कहती है। यह एक बहुत ही मजबूत विधा है जिसका आज के बदलते तकनीक प्रधान समय मे महत्व और बढ़ जाता है।

इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चों ने फोटोग्राफी के अपने अनुभव साझा किए और बापू टावर द्वारा इस तरह के आयोजन के प्रति अपनी खुशी जाहिर की। यह वर्कशॉप 30 मई तक बापू टावर में प्रत्येक दिन आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित