शहडोल , अगस्त 25 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में प्रदेश के सबसे बड़े बाणसागर बांध के लगभग पूरा भर जाने के बाद बीती रात करीब साढ़े आठ बजे तीन गेट खोल दिए गए। बांध से अतिरिक्त पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है।
कार्यपालन यंत्री पक्का बांध एस.के. शर्मा के अनुसार तीन गेटों से करीब 300 क्यूसेक पानी सोन नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बांध की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पानी निकालना आवश्यक है। बांध के नीचे बसे 129 गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को नदी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित