पटना , मई 12 -- पदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बनाए जा रहे बाढ़ आश्रय स्थलों का निर्माण ऊंचे स्थान पर किया जाए, जिससे भविष्य में जल-जमाव के साथ दूसरी किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
श्री सादा ने आज आपदा प्रबंधन विभाग में पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि बिहार की भौगोलिक परिस्थिति ऐसी है कि यहां बाढ़, सुखाड़, भूकंप, अग्निकांड, आकाशीय बिजली आदि आपदाएं अक्सर आती रहती हैं। इन परिस्थितियों में विभाग का दायित्व केवल राहत का वितरण तक सीमित न होकर मानव जीवन की रक्षा और जिम्मेदारी के निर्धारण तक समाहित है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि विभाग ने पिछले वर्षों में जो कार्य किए, इसमें कई तकनीक पक्षों को शामिल किया गया, जिससे हजारों लोगों की जीवन की रक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि विभागीय कामकाज काफी सराहनीय रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित