हाजीपुर , सितम्बर, 24 -- ंगा एवं अन्य नदियों के बढ़े जलस्तर से वैशाली जिले में प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण तेज कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशानुसार प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का आकलन कराया जा रहा है, जिससे पात्र किसानों को कृषि इनपुट अनुदान का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। अभी तक के आकलन के अनुसार जिले में करीब 8,456 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

प्रभावित पंचायतों के वैसे किसान, जिनकी फसल को बाढ़ के कारण क्षति हुई है, 23 सितम्बर 2026 से 29 सितम्बर 2026 तक कृषि इनपुट अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

कृषि इनपुट अनुदान के तहत असिंचित फसल क्षेत्र के लिए 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा शाश्वत/बहुवर्षीय फसल, जिसमें गन्ना भी शामिल है, के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान देय है। यह अनुदान अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्र के लिए देय होगा। न्यूनतम अनुदान की राशि असिंचित क्षेत्र के लिए 1,000 रुपये, सिंचित क्षेत्र के लिए 2,000 रुपये तथा शाश्वत/बहुवर्षीय फसल के लिए 2,500 रुपये निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित