मोतिहारी , अक्टूबर 02 -- बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री सह पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित संग्रामपुर अंचल के डुमरिया पंचायत स्थित बिश्रामपुर वार्ड संख्या 15 का निरीक्षण कर राहत शिविर में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
श्री कुमार ने पीड़ितों से भोजन, आवासन, स्वास्थ्य और अन्य राहत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बिश्रामपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय और वहां संचालित चिकित्सा शिविर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज कराने पहुंची महिलाओं से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा छात्रों के बीच किट का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित