छपरा , अक्टूबर 07 -- बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मसूरिया गांव निवासी राजेश्वरी देवी (72) और काजीचक गांव निवासी राजेंद्र शर्मा (76) शौच के लिए गये थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित