हाजीपुर, सितंबर 23 -- बिहार के वैशाली जिले में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, आवश्यक सामग्री के वितरण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
वर्तमान में जिले में अब तक कुल 32 पूर्ण प्रभावित पंचायत, 02 नगर निकाय, 93 पूर्ण प्रभावित गाँव तथा 12 पूर्ण प्रभावित वार्ड चिन्हित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में कुल 3,44,297 आबादी प्रभावित हुई है।
प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं आवश्यकता के अनुसार राहत कार्यों के लिए वर्तमान में 11 नावों का परिचालन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है। पात्र प्रभावित लाभुकों को जीआर वितरण सूची में शामिल करने के लिये जिले के सभी प्रखंडों में विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है तथा पात्र लाभुकों के नाम जीआर वितरण सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित