नयी दिल्ली , अगस्त 15 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है।
श्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा, "हम उनके दर्द और पीड़ा को पूरी तरह समझते हैं। मैं प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करता हूं कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।" उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित