चित्तौड़गढ़ , मई 10 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने एक गांव में बाड़े में छुपाकर रखा करीब तीन क्विंटल डोडा चूरा बरामद करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विभाग के उपायुक्त नरेश बुंदेल ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर कपासन के तुर्किया खुर्द गांव में एक किसान के घर में बाड़े में छापा मारा गया जहाँ भूसे के कट्टों के नीचे डोडा चूरा से भरे 15 कट्टे बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि इनका कुल वजन 290 किलो 440 ग्राम निकला। मौके से बाड़ा मालिक किसान को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास अफीम पट्टा नहीं था और इसने तस्करी के लिए यह डोडा चूरा अन्य पट्टेधारी किसानों से एकत्र किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित