नयी दिल्ली , जून 29 -- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि बाघों के पुनर्वास और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक रणनीति, बेहतर आवास प्रबंधन तथा राज्यों के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है।
श्री यादव ने सोमवार को राजस्थान के अलवर में आयोजित 'टाइगर पुनर्वास : अवसर और चुनौतियां' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला में 12 राज्यों के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालकों, 18 टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशकों, वैज्ञानिकों और अन्य कई विशेषज्ञों ने भाग लिया।
कार्यशाला में बाघों के पुनर्वास, आवास, शिकार के लिए प्रजातियों की उपलब्धता बढ़ाने तथा भविष्य के संरक्षण कार्यक्रमों की राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने और वैज्ञानिक संस्थानों की भूमिका को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित