सूरजपुर , सितंबर 25 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाघ की खाल और पैंगोलिन शल्क की कथित तस्करी से जुड़े वन अपराध के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
वन विभाग से आज मिली जानकारी के अनुसार वन्यजीव अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खैरा गांव का निवासी है और चांदनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित