भरतपुर , मार्च 08 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में रविवार को खूनी बुखार से 11 वर्षीया बाघिन टी-94 की मौत से वन्यजीव प्रेमियों में मातम छा गया।
वन विभाग के सूत्रों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि वनकर्मियों को खंडार रेंज के घोड़ा घाटी में गश्त के दौरान मृत अवस्था में मिली बाघिन के लंग्स, किडनी, हार्ट फेल हो चुके थे। आर्गन केवेटी में फ्लूड भी मिला है। प्राथमिक तौर पर मौत के कारण सेप्टिसीमिया को माना गया है जिसे जानवरों में खूनी बुखार भी कहा जाता है।
सूत्रों ने बताया कि मृत बाघिन का वन क्षेत्र खंडार, ओंदी खोह, मूड घुसा, इंडाला, खटोला, कासेरा, बालाजी, घोड़ा घाटी, विंध्यकड़ा और फरिया सहित आसपास का वन क्षेत्र इसका क्षेत्र था। पोस्टमॉर्टम के बाद बाघिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाघिन टी-94, बाघिन टी-63 की बेटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित