बागेश्वर , अक्टूबर 05 -- उत्तराखंड के बागेश्वर पुलिस ने मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रवीन्द्र जोशी निवासी नदीगांव, ने विगत 3 अक्टूबर को तहरीर देकर कहा कि 02 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोरों ने एसबीआई तिराहे के पास स्थित उनकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर नकदी और कीमती मोबाइल सेटों पर हाथ साफ कर लिया।
अज्ञात के खिलाफ धारा 331(4)/305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित