बागेश्वर , जुलाई 23 -- उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने गोपाल राम की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर के गोगीनापानी क्षेत्र में बुधवार रात को गोपाल राम की हत्या का मामला सामने आया था। मृतक के जीजा फिटलागांव निवासी फकीर राम ने कोतवाली बागेश्वर में हत्या के संबंध में तहरीर सौंपी।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि जीवन सिंह और पुष्कर सिंह ने मृतक के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच पुलिस टीम गठित की गई।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाये। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज कांडा रोड से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित