बागेश्वर , अप्रैल 20 -- उत्तराखंड के बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में लाथी-माजखेत सड़क पर सोमवार को एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा लाथी के समीप हुआ।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। साथ ही राजस्व टीम और 108 एंबुलेंस सेवा को भी तत्काल अलर्ट करते हुए घटनास्थल पर भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित