बागपत , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव में अंकिता नामक महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद को लेकर उसके जेठ ने वारदात को अंजाम दिया।

उन्होने बताया कि गुरुवार को कहासुनी के बाद आरोपी ने अंकिता पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टीम गठित कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित