बागपत , अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश में बागपत के दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सोमवार को रेलवे ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान 47 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे मौके पर ही 24,420 रुपये जुर्माना वसूला गया।
सीटीआई दिल्ली मुकेश मीणा और चेकर केवल आनंद के नेतृत्व में 4 टीटीई और 5 आरपीएफ जवानों की टीम ने दिल्ली से शामली तक विभिन्न ट्रेनों में चेकिंग की। टीम को देखकर कई बेटिकट यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे, जिनमें से कुछ फरार होने में सफल रहे।
रेलवे अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दोबारा बिना टिकट पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। राजस्व नुकसान रोकने के लिए इस रूट पर नियमित चेकिंग जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित