बागपत , जून 23 -- उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के एक गांव में पिछली 15 जून को हवस का शिकार हुयी तीन वर्षीय मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

इस सिलसिले में मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ भारत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय, बागपत पहुंच कर ज्ञापन सौंपा तथा दोषी के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि बागपत के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य एवं अमानवीय अपराध ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक दरिंदे द्वारा मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। घटना के दौरान बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई तथा आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित