बागपत , दिसंबर 16 -- उत्तर प्रदेश में बागपत के सिंघावली अहीर थाने पर तैनात एक मुख्य आरक्षी सहित दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि डौला पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी राहुल कुमार और आरक्षी कौशल शर्मा सोमवार देर रात करीब दो बजे मेरठ जिले में दबिश देकर वापस लौट रहे थे। उनके साथ बसोद गांव निवासी अजहरुद्दीन, गुड्डू व तैयब भी थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी कार मेरठ बागपत रोड पर जानी नहर के पास पहुंची, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में गिर गई। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित