बागपत , अगस्त 09 -- उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में घर की छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।

परिजनों के अनुसार अजय (28) शनिवार की देर रात किसी काम से घर की छत पर गया था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवार के लोग उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित