बागपत , मार्च 09 -- उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गांव बामनौली पुसार के बीच एक सेवानिवृत्त शिक्षक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल शिक्षक ने दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिनौली क्षेत्र के आजमपुर मुलसम गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक नैन सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बड़ौत से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली पुसार गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित