बागपत , अक्टूबर 04 -- उत्तर प्रदेश में बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध असलहे, कारतूस, लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 3 अक्टूबर को वादी वंशदीप पुत्र किरण सिंह निवासी ग्राम रमाला ने थाने पर तहरीर दी थी कि बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया था। इस संबंध में थाना रमाला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना रमाला पुलिस ने दो अभियुक्तों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित