जयपुर , जुलाई 20 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से सोमवार को यहां राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत हुए राज्य के अधिकारियों ने मुलाकात की।
इन अधिकारियों ने लोकभवन में राज्यपाल से यह मुलाकात की जो उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर श्री बागडे ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आमजन के लिए सेवा और समर्पण भाव के साथ ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित